सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां के शहरीसराय निवासी 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। हालांकि जांच में एक नए बिंदु का खुलासा होने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं को बढ़ा दिया है। इंस्पेक्टर रामराघव सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में एक यह बिंदु भी निकलकर सामने आया कि वह मृतक को बार-बार अपने साथ कुकर्म करने के लिए उकसाता था। पूर्व में वह कई बार मृतक से कुकर्म करने के लिए प्रेरित कर चुका था। मृतक की उम्र दस्तावेजों में 12 साल से भी कम निकलकर आई है। पूछताछ में यह बात सामने आने पर मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ा दिया गया। घटना के बाद से इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही थी। बता दें कि बालक शुक्रवार शाम लापता हो गया था। परिजनों को देर रात उसका शव ताऊ के बंद पड़े घर में मिला था। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.