मिर्जापुर, जनवरी 10 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार की भोर एक बालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय में बीच रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गलरिया गांव निवासी रामराज सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उनके 12 वर्षीय पुत्र अंश की भोर में अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर उसे निजी साधन से परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक की मौत हो गई। मृत बालक दो बहनों में सबसे छोटा था। अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित शहीद केसरी सिंह स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। बेटे की मौत से मां कंचन सिंह व परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। बालक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.