प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव में शुक्रवार शाम 10 साल के बालक की अचानक मौत हो गई। गांव के सचिन शर्मा के 10 साल के बेटे आयुष की अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले गए। इलाके में बच्चे के फांसी लगाकर जान देने की चर्चा रही। देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...