पूर्णिया, फरवरी 13 -- रूपौली, एक संवाददाता। सड़क हादसे के शिकार बालक का शव घर आते ही परिजनों के चीत्कार से कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। मृतक टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर पश्चिम पंचायत स्थित तीनटंगा गांव निवासी प्रेम कुमार मंडल का 12 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार था। वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि पूर्णिया के अस्पताल में इलाजरत मौसी को देखने मृतक बालक अपने चाचा के साथ बाइक से जा रहा था। मरंगा टोल प्लाजा माफा गेट के आसपास ट्रक की चपेट में बाइक के आने से भतीजा की मौत हो गई, वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.