हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी। खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से 29 जनवरी (बालक) और 30 जनवरी (बालिका) को शहर के मिनी स्टेडियम में साइकिलिंग चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम में वर्ष 2011, 2012 और 2013 में जन्मे बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। साइकिलिंग कोच मनीष वर्मा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए 9411133177 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...