प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पुरवा डंडौली गांव निवासी विनोद पटेल का सात वर्षीय बेटा अहम पटेल घर के बाहर खेल रहा था। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। कोतवाली क्षेत्र के अघोरी की बाजार लरु गांव निवासी महेश कुमार का 15 वर्षीय बेटा सुमित घर के बाहर कुछ काम कर रहा था, तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। थोड़ी देर में ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों उनको सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...