गोरखपुर, नवम्बर 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। देवरिया में आयोजित मंडलस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। कोच देवेंद्र लाल और सुमन के निर्देशन में बालक वर्ग में गोरखपुर ने कुशीनगर को कड़े मुकाबले में पराजित किया, वहीं बालिका वर्ग में भी गोरखपुर ने कुशीनगर पर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में गोरखपुर से जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह, श्रवण यादव, अकरम परवेज, प्रेम नारायण गुप्ता, अखिलेश यादव, अनिल विश्वकर्मा, ज्ञानेश्वर लाल, नीलेश श्रीवास्तव सहित कई व्यायाम शिक्षक और खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.