भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की फ्लायर खबर बालको को दी गई उनके सरंक्षण के कानूनी अधिकारों की जानकारी बच्चों के अधिकार व उनके कल्याण हेतु बनाए गए कानून के प्रति जागरूक किया गया बाल सुरक्षा गृह, केवा (चैनपुर) में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के कुशल निर्देशन में रविवार को चैनपुर प्रखंड के केवा स्थित बाल सुरक्षा गृह में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों और उनके कल्याण हेतु बनाए गए कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के ड्यूटी चीफ ज...