मथुरा, जुलाई 13 -- छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में एकल विद्यालय फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया के पूर्व अध्यक्ष विजय मारू की पुस्तक साठ नॉट आउट का लोकार्पण पद्मभूषण विभूषित साध्वी ऋतंभरा एवं स्वामी गिरीशानंद महाराज द्वारा किया गया। लोकार्पण करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हम बालकों के मस्तक को चूमते हैं किंतु बुजुर्गों के चरणों को चूमते हैं। इसका कारण यह है उनके जीवन के अनुभवों को ग्रहण करना। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज की अभिव्यक्ति है। लेखक अपने चिंतन से समाज की विसंगतियों को ही नहीं उठाता, उनका समाधान भी देता है। लोगों के नकारात्मक विचारों को सकारात्मक बनाने का चिंतन भी देता है। स्वामी गिरीशानंद ने कहा विजय मारू ने नेवर से रिटायर होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों के दर्द को समझा और उसे दूर करने के प्रयास को साठ नॉट आउट पुस्तक के रू...