एटा, अप्रैल 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का छठवां कार्यक्रम बाल कुंभ बुधवार सुबह जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में खंडों, नगरों से बाल कुंभ में चयनित 333 बालकों ने सहभागिता की। डेढ़ घंटे तक संघ शाखा में बालकों को खेल, योग, व्यायाम एवं बौद्धिक में गीत, संघ की प्रश्नावली, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अंताक्षरी क्रियाकलाप हुए। जिला प्रचारक मदनलाल शास्त्री ने संघ का इतिहास, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बाल कुंभ का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- हिंदू समाज में पराक्रम, स्वाभिमान और शक्ति का एहसास कराना जरूरी- पेज-4 बॉटम आयोजकों ने बताया कि ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.