बालकराम को मिली माफी, बरसाती व बसंती काटेंगे सजा
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- बाराबंकी। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अभियुक्त बालक राम की शेष सजा माफ कर दी गई है। जबकि हत्या के दूसरे मामले में राज्यपाल ने अभियुक्त बसंती व इसके भाई बरसाती की दया याचिका निरस्त कर दी है। इन्हें अपनी सजाएं पूरी करनी होंगी। संतोषजनक जेल आचरण पर मिली सजा से माफी: सफदरगंज थाना के देवरहा गांव निवासी बालकराम पुत्र रामसरन को वर्ष 1981 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में न्यायालय, सत्र न्यायाधीश, बाराबंकी द्वारा छह जुलाई 1982 को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। इस पर बालकराम द्वारा उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ, लखनऊ में अपील की थी। हाईकोर्ट ने 18 दिसंबर 2015 को बालकराम की अपील को खारिज करते हुए सत्र न्यायालय द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को यथावत रखा था। इस दौरान बंदी द्वारा पांच जून 2024 तक आठ वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.