रेवाड़ी, जनवरी 29 -- होंडा कंपनी के जनरल मैनेजर (क्वालिटी) अमित सांगवान की मौत को लेकर सुसाइड की आशंका को परिजनों ने खारिज किया है। मृतक के पिता कृष्ण पाल सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संतुलन बिगड़ने पर वह बालकनी से गिरे थे। 47 वर्षीय अमित सांगवान एम-टू-के सेक्टर-5 सोसायटी में किराये के फ्लैट में रहते थे और टपूकड़ा (राजस्थान) स्थित होंडा कंपनी में महाप्रबंधक थे। 24 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह बालकनी में कबूतरों की जाली ठीक कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...