बालकनी से गिरकर पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत
वाराणसी, जुलाई 1 -- शिवपुर। थाना क्षेत्र की विवेकपुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल से गिरकर 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली थीं और उनके पति चंदौली पुलिस लाइन में तैनात हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 8:00 बजे की है। सुनीता चौधरी (पत्नी कमलेश कुमार राय) अपने परिवार के साथ विवेकपुरम कॉलोनी स्थित एक मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहती थीं। सुबह अचानक वह बालकनी से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के निवासियों ने आनन-फानन में घायल महिला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मृतका के पति कमलेश कुमार राय को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.