लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। विद्या भारती के निर्देशानुसार शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। देशभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व भावना से परिपूर्ण विजयी प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री एवं सेनापति सहित विभिन्न दायित्वों के लिए चयनित किया गया। सभी नव-निर्वाचित विद्यार्थियों ने विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, विकास भारती एवं जया मिश्रा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज़वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्...