बरेली, मई 15 -- नवाबगंज। एक दबंग ने बार एसोसिएशन के सचिव का मेड़ तोड़कर खेत के कुछ हिस्से पर यूकेलिप्टस के पौधे लगाने के साथ ही वहां लगे पुराने पेड़ों पर कब्जा कर लिया है। जिससे परेशान बार के सचिव ने डीएम को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है। पीतमपुर गांव के पुष्पाल सिंह नवाबगंज बार एसोसिएशन के सचिव हैं। गुलड़िया महिपत गांव में उनका खेत स्थित है। उनका आरोप है कि उनके खेत की मेड़ को तोड़कर एक दबंग ने उनके खेत के कुछ हिस्से पर कब्जा कर वहां यूकेलिप्टस के पेड़ लगा दिए हैं। उसने खेत मे लगे उनके पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों पर भी कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- कर्बला के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...