हजारीबाग, फरवरी 18 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हजारीबाग बार संघ परिसर में फर्जी दलालों के द्वारा जाली शपथपत्र बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उनके चक्कर में पड़कर आमजन व मुवक्किलों को ठगी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सावधान रहने की सलाह बार संघ महासचिव सुमन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि एक्ट को 2024 में झारखंड सरकार ने संशोधित कर दिया है। अधिनियम के संशोधित होने के बाद किसी भी शपथ पत्र में 30 रूपया का वेलफेयर स्टांप लगाने का आदेश पारित हुआ है। जिसके बाद संघ की ओर से 220 रूपए में वेलफेयर स्टाम्प सहित टोकन जारी किया गया है। वहीं एकरारनामा शपथपत्र के लिए 420 रुपया निर्धारित है।किसी भी शपथ पत्र में बार के द्वारा जारी टोकन लगाना अनिवार्य है। तभी विधि संगत होगा। उन्होंने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.