मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया में दो पर्चे जांच में निरस्त किए गए। जबकि छ: अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। बार एसोसिएशन बुढ़ाना चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिनमें से वरिष्ठ सदस्य पद के लिए अजय कुमार व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए संदीप कुमार के नामांकन पत्र जांच में निरस्त हो गए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से सत्यप्रकाश मलिक, सह सचिव पद से सुधीर कुमार, वरिष्ठ सदस्य पद से शिवकुमार, सुधीर कुमार व ओमप्रकाश तथा कनिष्ठ सदस्य पद से सोनू कुमार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब विभिन्न पद 32 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.