उरई, जनवरी 29 -- कोंच। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एल्डर्स कमेटी व आमसभा की 31 जनवरी को बैठक तहसील परिसर में होगी। बार एसोसिएशन के महामंत्री दीपक मिश्रा समेत कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। महामंत्री दीपक मिश्रा ने बताया बार एसोसिएशन कोंच का वर्तमान कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद शुरू हुआ था। जिसका कार्यकाल 15 फरवरी 2026 को पूर्ण हो रहा है। बार काउंसिल के नियमों के अनुसार समय से पूर्व आमसभा की बैठक बुलाना अनिवार्य है। 31 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे विजय बारहदरी, तहसील परिसर में बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.