मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर विश्वास त्यागी व सुरेशपाल वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सचिव पद के लिए सुभाष राठी व सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश मलिक, संजीव कुमार व शिवकुमार मोघा, कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र कुमार व मोहिद मलिक ने अपने नामांकन पत्र जमा किए है। इसके अलावा 3 सह सचिव, 6 वरिष्ठ सदस्य व 6 कनिष्ठ सदस्य पदों के लिए 31 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.