उरई, मार्च 9 -- कोंच। बारसंघ कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सोमवार को गहमागहमी के बीच नामांकन दाखिल किए गए। जिसमें सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर तीन वकीलों ने नामांकन किए। कुल 22 पदों के लिए 35 नामांकन दाखिल किए गए हैं। हालांकि सही तस्वीर 11 मार्च को नामांकन वापसी के बाद ही सामने आ सकेगी। तहसील परिसर स्थित बार भवन की लाइब्रेरी में सोमवार को ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा की देखरेख में निर्वाचन अधिकारियों अवधेश कुमार द्विवेदी, केके श्रीवास्तव, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, वीरेंद्र जाटव, रामवीर सिंह गुर्जर, महेंद्र निरंजन, नरसिंह गहरवार ने सुबह साढ़े दस बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई जिसमें निर्धारित समय शाम चार बजे तक विभिन्न पदों पर कुल 35 वकीलों ने अपने नामांकन दाखिल किए। सबसे प्रतिष्ठापूर्ण पदों अध...