उरई, मई 11 -- कालपी, संवाददाता। नवनिर्वाचित अधिवक्ता ऐसोसिएशन अध्यक्ष ने एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वादकारियो के हितो के लिए न्यायालय का सहयोग करने का वादा किया। गत दिनो हुए अधिवक्ता ऐसोसिएशन के चुनाव में ग्यादीन अहिरवार अध्यक्ष चुने गए थे इससे पहले कार्यकारिणी के सभी अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह निषाद तथा अन्य अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की और वादा किया कि अधिवक्ता वादकारियो के हितो के लिए प्रतिबद्ध हैं उनके त्वरित न्याय के लिए वह सभी न्यायालयों के संचालन में सहयोग करेंगे हालाकि उन्होंने एसडीएम से भी अपेक्षा करते हुए कहा कि अधिवक्ता साथियों का भी सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक ...