जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। जिला बार संघ के कर्मचारी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया और बुधवार को दूसरी पाली में खुद को न्यायिक कार्य से दूर रखा। बताया जाता है कि सुशांत नामता की मंगलवार को इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हुई थी। परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन बार संघ कार्यालय के 50 वर्ष पुराने कर्मचारी के निधन से अपने को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से अलग रखा। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि सुशांत नामता मृदभाषी और बार संघ के कार्यों में दक्ष थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.