जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। जिला बार संघ कार्यालय के वर्षों पुराने कर्मचारी सुशांत कुमार नामता उर्फ भोंदू के आश्रित से मिलकर अधिवक्ताओं ने आर्थिक सहायता मुहैया कराया। अधिवक्ता विष्णु पद सत्पथी, बीवी सुब्रमण्यम, मलकीत सिंह सैनी, राहुल प्रसाद, राहुल कुमार, राजू सिंह, अनिल वर्मा व अन्य भोंदू के परिजनों से मिले थे। बताया जाता है कि, भोंदू छत गिर घायल हो गया था। रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भोंदू के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए एक दिन दूसरी पाली में खुद को न्यायिक कार्य से अलग रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.