अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- दुलहूपुर। जलालपुर तहसील में पखवारे भर से चल रहा बार और बेंच के बीच गतिरोध मंगलवार को बैठक के बाद समाप्त हो गया। बीते 6 फरवरी से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य के आह्वान पर तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत चल रहे थे जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा था और वादकारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। गतिरोध समाप्त करने के लिए एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया जिस पर गतिरोध खत्म हो गया। बैठक में अधिवक्ता सुनील सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, संत प्रकाश पांडेय, जगदीश चंद्र यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, महेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.