बार में युवक की पगड़ी नोचकर फेंकी, पीट-पीटकर नाक फोड़ी
कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में मामूली बात पर नशे में धुत रईसजादों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की पगड़ी नोचकर फेंक दी और उसे लिफ्ट से पीटते हुए नीचे ले आए। यहां भी तीन-चार युवक उसे पीटते रहे और बाल पकड़कर घसीटा। युवक का गला दबाने का भी प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट में युवक की नाक भी फोड़ दी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना बार में लगी कैमरों में कैद हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。
घटना का विवरण आजादनगर के आदित्य इन्क्लेव निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.