बार में दो पक्षों के लोग भिड़े
नोएडा, जून 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक बार में लाइटर मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी कुछ ही समय बाद मारपीट में बदल गई। इस दौरान घायल युवक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली के प्रहलादपुर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी निखिल पासवान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका भाई सौरभ पासवान 14 जून को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित मौसम बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद विक्रम आदित्य ने उससे लाइटर मांगा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विक्रम आदित्य और उसके साथ मौजूद दो-तीन लोगों ने निखिल और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.