बार भवन से महिला अधिवक्ता का पर्स ले भागा चोर
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। रांची सिविल कोर्ट स्थित जिला बार एसोसिएशन के भवन में चोरी की एक घटना सामने आई है। सिविल कोर्ट की अधिवक्ता रेनू कुमारी का पर्स टेबल नंबर 63 से चोरी हो गया है। पीड़िता के मुताबिक, घटना के समय एक अज्ञात व्यक्ति उनकी टेबल के पास आया और चकमा देकर पर्स लेकर फरार हो गया। संदिग्ध की पहचान टोपी पहने एक व्यक्ति के रूप में की गई है, जो घटना के वक्त बाएं हाथ में पीले रंग का लेडीज पर्स लिए परिसर से भागते देखा गया है। इस मामले में अधिवक्ता ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.