बांदा, अप्रैल 4 -- अतर्रा, बांदा। तहसील अधिवक्ता संघ के दूसरे गुट के पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने शनिवार को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों के सामंजस्य से ही वादकारी को न्याय मिलता है। अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी है। पूर्व अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अधिवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रह्म दत्त शुक्ला, महासचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता व राजकुमार पाठक, शिव नरेश यादव, सुरेंद्र दीक्षित सहित विभिन्न पदाधिकारियों शपथ दिलाई गई। पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल इंद्र कुमार चतुर्वेदी, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.