संतकबीरनगर, मार्च 13 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि देश व समाज को बचाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अधिवक्ता की है। बेंच और बार के सहयोग से ही फरियादियों को सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय मिलेगा।एसडीएम गुरुवार को तहसील सभागार में नवनिर्वाचित बार एसोशिएसन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए व्यक्ति हर स्तर पर परेशान होता है। ऐसे में सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। छोटे व अन्य विवाद को अधिक से अधिक सुलझाने से न्यायालय में वादों की संख्या में कमी आएगी। ऐसे में सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार-बेंच के सामंजस्य से न्यायिक कार्य के क्रियान्वयन में आसानी होती है। देश के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.