कौशाम्बी, मई 10 -- बाल बालाओं के साथ नृत्य करते हुए एक युवक का शस्त्र दिखाते वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है। डीएसपी के आदेश पर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरा थांभा गांव में किसी के यहां कोई कार्यक्रम था। इसमें नृत्य के लिए बार बालाओं को भी बुलाया गया था। नृत्य के स्टेज पर कई युवक चढ़े थे। प्रसारित वीडियो के अनुसार, इसी में से एक युवक ने अचानक अपनी रिवॉल्वर निकाली और उसे लोड करने लगा। हालांकि, उसने फायरिंग नहीं की। वीडियो चर्चा में आया तो डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने जांच शुरू करा दी। यह भी पढ़ें- पार्टी में कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.