नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- क्या बिना वजह आपकी आंख फड़कती है, बाल पहले से ज्यादा झड़ रहे हैं या छोटी-छोटी बातें याद नहीं रहतीं? हो सकता है आप इसे सामान्य थकान समझकर इग्नोर कर रहे हों। लेकिन अगर ये दिक्कतें बार-बार हो रही हैं, तो इनके पीछे ज्यादा स्ट्रेस (High Stress) भी एक वजह हो सकता है। आजकल काम, घर और रोज की भागदौड़ के बीच स्ट्रेस इतना आम हो गया है कि कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि इसका असर शरीर पर पड़ने लगा है। एसिडिटी से लेकर अचानक गर्म या ठंडा महसूस होने तक, शरीर कई तरह के संकेत देता है। इन्हें समझना इसलिए जरूरी है, ताकि समय रहते अपनी सेहत पर ध्यान दिया जा सके।1. बार-बार आंख फड़कना अगर आपकी आंख अचानक फड़कने लगे और ऐसा बार-बार हो, तो इसका एक कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। थकान, ज्यादा कैफीन और आंखों पर ज्यादा जोर पड़ने के साथ स्ट्रेस भी आ...