शामली, अप्रैल 9 -- झिंझाना। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान तेजी से कटाई कर उसे सुरक्षित करने में जुटे हैं, लेकिन बार-बार हो रही बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटाई के बाद फसल को सूखाने के लिए जहां तेज धूप की जरूरत होती है, वहीं लगातार बदलते मौसम के चलते गेहूं बार-बार भीग रहा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे पकी हुई फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है।किसानों का कहना है कि भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ने लगे हैं और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ेगा और उन्हें उचित मूल्य मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है।खादर क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। किसान राममैहर, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.