बार-बार हाथ धोने, घर से न निकलने से घट रही बच्चों की प्रतिरोधकता
कानपुर, सितम्बर 28 -- आशीष दीक्षित कानपुर। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्वच्छता, घंटों मोबाइल-टीवी देखना और खेलकूद से दूरी उनकी प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर असर डाल रही है। कानपुर में यूपीएओआईसीओएन में जुटे देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने बच्चों की बदलती जीवनशैली को लेकर यह चिंता जताई। विशेषज्ञों के मुताबिक घर से कम निकलने और सामान्य वातावरण से दूरी के कारण बच्चों का विभिन्न सूक्ष्मजीवों से स्वाभाविक संपर्क घट रहा है। वहीं, स्क्रीन टाइम बढ़ने से शारीरिक गतिविधि, खेल और नींद का समय कम हो रहा है। इसके साथ जंक फूड का बढ़ता चलन भी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन रहा है।
बच्चों में स्वास्थ्य समस्याएं मुंबई के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. असीम देसाई ने बताया कि बच्चों में सर्दी-खांसी और जुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.