बाराबंकी, फरवरी 21 -- यूपी के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल मंच पर सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे की है, जहां शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी एक मूर्तिकार ने अपनी बेटी की शादी बहराइच जिले के एक युवक से तय की थी। युवक टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात बैंड-बाजे के साथ पूरे धूमधाम से पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में संपन्न हुईं। इसके बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा सेहरा बांधकर स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी जयमाल के लिए मंच पर आई।बार-बार सेल्फी पर भड़का पति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.