बार-बार शिकायत पर लेखपालों के खिलाफ करें कार्रवाई
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कर-करेत्तर, राजस्व वसूली तथा राजस्व वादों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर नाराजगी जताई। कर-करेत्तर मदों की समीक्षा के दौरान जीएसटी राज्य कर विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा वसूली की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने खतौनी में नाम मिसमैच संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.