मथुरा, अप्रैल 25 -- नया बिजलीघर बनने से उपभोक्ताओं को लगा था कि बिजली सप्लाई में सुधार होगा और बार-बार ट्रिपिंग नहीं आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तापमान बढ़ते ही न्यू गोवर्धन रोड फीडर पर ट्रिपिंग समस्या होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे। यह समस्या अक्सर होती रहती है। गणेशरा बिजलीघर से पोषित न्यू गोवर्धन रोड फीडर पर आए दिन बार-बार बिजली बंद और चालू होने से लोग परेशान हैं। गत दिवस गुरुवार देर शाम यह फीडर 10 से 12 बार बंद और चालू हुआ। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ता परेशान रहे। कुछ देर बिजली आती और फिर बंद हो जाती। यह समस्या गत रात्रि में अधिक रही। यह भी पढ़ें- पारा 44 डिग्री पहुंचते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति इस फीडर पर पॉश कॉलोनी जमुनाधाम सहित अन्य क्षेत्र में हैं। पूर्व में इस कारण कई उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण भी खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.