बुलंदशहर, अक्टूबर 28 -- Akash Anand: बसपा में वापसी में बाद मायावती के भतीजे और बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद चुनावी रणभूमि पर एक्टिव हो गए हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आकाश आनंद ने बुधवार को पश्चिमी यूपी से रैली की शुरुआत करते हुए सियासी हलचल तेज कर दी है। बुलंदशहर के अनूप शहर में आयोजित बसपा की रैली में आकाश आनंद ने न केवल भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि बीते दिनों उनके साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भी विस्तार से बताया। आकाश आनंद ने पार्टी मुखिया मायावती के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि वह अपना परिवार छोड़कर बहुजन समाज को अपना परिवार मानते हुए उसके उत्थान के लिए आजीवन काम करते रहेंगे। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी में दोबारा शामिल किए जाने के बाद पहली जनसभा में कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख से पूछा था कि वह बार-बा...