नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- बाथरूम का सबसे गंदा हिस्सा टॉयलेट सीट होता है। इसे साफ करने के लिए क्लीनर और ब्रश का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। लेकिन लोग रोजामा इसे साफ नहीं करते हैं, बल्कि हफ्ते में सिर्फ एक बार डीप क्लीनिंग करते हैं। ऐसे में बाकी दिन क्या टॉयलेट सीट को गंदा छोड़ दें? नहीं। टॉयलेट सीट को हमेशा साफ रखने के लिए आप एक सिंपल हैक्स को अपना सकते हैं। ये हैक बहुत ही आसान है और इस वायरल ट्रिक से आप गंदे टॉयलेट को हमेशा साफ रख सकते हैं। टॉयलेट सीट की सफाई केवल दिखने में अच्छा लगने के लिए ही नहीं की जाती, बल्कि हेल्थ और हाईजीन के लिहाज से भी ये बहुत जरूरी है। क्योंकि एक साफ बाथरूम न केवल आपके घर आने वाले मेहमानों पर अच्छा प्रभाव डालता है, बल्कि यह आपके खुद के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। यहां जानिए टॉयलेट सीट साफ रखने का सिंपल हैक...