नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में दो दिन से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान के लोगों ने रविवार को बिल्डर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद नाराज लोगों ने सेल्स कार्यालय पर ताला लगा दिया। हालांकि, प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और ताला खुलवाया। लोगों का आरोप है कि हर पांच मिनट में बिजली आने-जाने का सिलसिला बना रहता है, जिससे रात में सोना तक मुश्किल हो गया है। बिल्डर प्रबंधन से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। सोसाइटी में रहने वाले सुमिल जलोटा ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार बिजली ट्रिपिंग के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात हर पांच मिनट में बिजली आ-जा रही थी, जिसके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.