धनबाद, जून 3 -- झरिया, वरीय संवाददाता। डीवीसी की ओर से की जा रही बेतहाशा बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग के कारण जामाडोबा स्थित झमाडा के जल संयंत्र में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।

जल संकट के कारण बिजली संकट की वजह से प्लांट में जल भंडारण (वॉटर स्टोरेज) का काम प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर झरिया शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। झरिया और आसपास के इलाकों में मंगलवार को बेहद कम मात्रा में पानी की सप्लाई की जा सकी। पानी का पर्याप्त भंडारण न होने के कारण केवल धनसार क्षेत्र में ही मंगलवार शाम तक बमुश्किल जलापूर्ति हो पाई। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह जल भंडारण नहीं हो जाता, तब तक अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई शुरू होना मुश्किल है। संयंत्र के कर्मियों के अनुसार, सोमवार से ही बिजली के बार-बार आने-जाने का सि...