शामली, अप्रैल 8 -- चौसाना। पिछले पांच दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज धूप के बाद अचानक आसमान में बादल छा जाते हैं और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो जाती है। इस अस्थिर मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानो ने बताया कि गेंहू की बालियॉ काली हो गई है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि बार-बार भीगने से गेहूं की बालियां काली पड़ने लगी हैं, जिससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी। साथ ही भूसे की गुणवत्ता भी खराब होने की आशंका है। पठानपुरा गांव के किसान जनेश्वर सैनी ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण फसल लगातार खराब हो रही है और उत्पादन पर असर पड़ना तय है। जिले में मौसम का हाल इन दिनों चेरापूंजी जैसा बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.