नई दिल्ली, मई 1 -- गर्मी में डियो-परफ्यूम की खपत बढ़ जाती है। कारण है पसीने की दुर्गंध, क्योंकि परफ्यूम की महक टिकती ही न हीं और आप उसे बार-बार अप्लाई करते रहते हैं। खासतौर पर ये समस्या मर्दों को ज्यादा परेशान करती है। अगर आपका महंगा परफ्यूम भी टिकता नहीं है और जल्दी से उड़ जाता है। तो बार-बार अलग परफ्यूम पर पैसे बहाना बंद कर दें। इसकी बजाय आप सही जगह पर इसे लगाएं। तो वहीं फ्रेगरेंस जो बॉडी पर टिकती नहीं थी पूरे दिन रहेगी और आपको लगातार 5-6 घंटे तक परफ्यूम को दोबारा स्प्रे करने की जरूरत महसूस नहीं होगी। और, अगर लांगलास्टिंग स्प्रे होगा तो पूरे दिन आपके बॉडी को भीना-भीना महकाता रहेगा। जिससे सामने वाले पर अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा।बॉडी पर महक क्यों नहीं टिकती बॉडी पर किसी भी डियो या परफ्यूम की महक के लंबी देर तक ना टिकने के ज्यादातर दो कारण होत...