प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी की तैयारी कर रहा एक प्रतियोगी छात्र नौकरी के बारे में पूछने पर परेशान होकर उसने आरपीएफ दरोगा की वर्दी पहन ली। फर्जी दरोगा बनकर परिजनों को संगम में स्नान कराया और परिजनों को झांसा देने के लिए जंक्शन पर ड्यूटी भी करने लगा लेकिन रविवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। फर्जीवाड़ा के आरोप में प्रयागराज जीआरपी ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना और जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के रेंगा गांव निवासी दीनानाथ एक सरकारी कर्मचारी हैं। उनका बेटा दिव्यांशु एसएसपी की तैयारी कर रहा था। रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक पास से आरपीएफ के फर्जी दरोगा बनने के आरोप में दिव्यांशु पकड़ा गया। उसने दरोगा की वर्दी पहन रखी थी। उस पर स्टार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.