वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सेंट्रल जोन ऑफ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजीत सैगल ने कहा कि ऑस्टियोआर्थराइटिस (घुटने की गठिया) काफी जटिल बीमारी है। इसमें कम उम्र में घुटना बदलने पर आगे बार-बार बदलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गठिया के एडवांस स्टेज-3 के मरीजों में 'डॉ. सैगल एचटीओ प्लेट' लगाने से बार-बार घुटना बदलना नहीं पड़ेगा। प्रयागराज में आयोजित सेंट्रल जोन ऑफ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के दो दिवसीय 'मिड टर्म सिम्पोजिम' में कहा कि इस प्लेट के लगने से 20 से 25 साल तक घुटना नहीं बदलना पड़ेगा। इससे ऑपरेशन के बाद पूरा घुटना मुड़ता है। रोगी चौकड़ी मारकर और उकड़ु बैठ सकते हैं। उन्हें अपनी दिनचर्या में कोई दिक्कत नहीं होगी। ये प्लेट पूरे भारत वर्ष में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इसके रिज...