नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारत में सीएनजी कारों का नाम सुनते ही सबसे पहले मैनुअल गियरबॉक्स का ख्याल आता था। लंबे समय तक अगर आपको सीएनजी कार खरीदनी होती थी, तो ऑटोमैटिक का ऑप्शन नहीं मिलता था। लेकिन अब समय बदल चुका है। कार कंपनियां अब फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ एएमटी (AMT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे रही हैं। इससे ड्राइवरों को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ट्रैफिक में आराम से गाड़ी चलाने की सुविधा मिल रही है। बड़ी बात यह है कि इसमें टाटा की नई-नवेली सेडान एरिस भी शामिल होग गई है। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में मौजूद ऐसी ही 6 सीएनजी कारों के बारे में विस्तार से।Tata Aeris iCNG AMT टाटा की नई-नवेली सेडान एरिस में भी सीएनजी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन पेश किया गया है। इसका 1.2-लीटर इंजन सीएनजी मोड में 75.5bhp की पावर और 96.5N...