नई दिल्ली, मार्च 25 -- उल्टी या मतली की समस्या कभी भी और किसी को भी हो सकती है। यह अक्सर खराब खानपान, पेट में गड़बड़ी, फूड पॉइजनिंग, यात्रा के दौरान या मौसम बदलने की वजह से होती है। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को कमजोरी और बेचैनी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन हल्की समस्या में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। रसोई में मौजूद अदरक, सौंफ, नींबू और पुदीना जैसी चीजें पेट को शांत करने और उल्टी की भावना को कम करने में मदद करती हैं। सही समय पर इन आसान उपायों को अपनाकर आप बिना दवा के भी राहत पा सकते हैं।दादी-नानी के 5 असरदार नुस्खे 1. अदरक का इस्तेमाल: अदरक को उल्टी रोकने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक की चाय पी सकते...