शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- राजीव सभागार कचहरी परिसर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने बार के प्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बैठक की। बैठक में शाहजहांपुर बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय वर्मा, महासचिव अवधेश तोमर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद का समाधान आपसी संवाद और समन्वय से ही प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर संवाद से कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अनावश्यक विवादों से बचा जा सकेगा। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने कचहरी परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, बैठने की व्यवस्था और अधिवक्ताओं के उपयोग के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.