गंगापार, अप्रैल 17 -- बार एसोसिएशन मेजा इकाई के अध्यक्ष मंत्री सहित अन्य पदों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को 18 अप्रैल को शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी आनंद पाडेय ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई व विशिष्ट अतिथि ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कुमार वर्मा होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...