मथुरा, जनवरी 16 -- बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के चलते दीवानी न्यायालय परिसर चुनावी रणभूमि में बदल गया। छुटपुट हंगामे और जोशीले नारों के बीच अधिवक्ता मतदान के लिए उमड़े और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार आज सुबह 9 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। शुक्रवार की सुबह 9 बजे बोहरे कन्हैयालाल सभागार में बार एसोसिएशन के वर्षिक चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया अधिवक्ता मतदान के लिए उमड़ते रहे। चुनाव के लिए 3544 अधिवक्ताओं को शाम 5 बजे तक मतदान का प्रयोग करना था। शाम 5 बजे तक 3313 अधविक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा और उप निर्वाचन अधिकारी सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि शाम तक कुल मतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.