गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, विधि संवाददाता। बार एसोसिएशन गोण्डा के वार्षिक चुनाव लेकर कुल 46 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि कुल 46 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति, वापसी व निस्तारण शुक्रवार को किया जायेगा। शनिवार को सभी पदों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्यगण गंगेश मिश्र, अनिल देव शुक्ल, सिद्धदेव सिंह, सुऐब मुस्तफा उस्मानी व मुख्य चुनाव कमेटी के सदस्यगण विवेक कुमार सिंह, इन्दु प्रकाश तिवारी, अमर कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, साकेत कुमार मिश्र, महेन्द्र मोहन मिश्रा व दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.